देश में क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों की संख्या तो लगातार बढ़ रही है, लेकिन कई लोग समय पर बिल चुका नहीं पा रहे हैं। जून 2024 तक क्रेडिट कार्ड का बकाया ₹33,886 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि पिछले साल जून 2023 में यह ₹23,475 करोड़ था। यानी एक साल में करीब 44% की बढ़ोतरी हुई है।
इसका मतलब यह है कि बहुत से लोग अपने कार्ड से खर्च तो कर रहे हैं, लेकिन समय पर पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं। इससे न केवल उनका क्रेडिट स्कोर खराब होता है, बल्कि उन पर ब्याज का भारी बोझ भी बढ़ता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बढ़ती रकम के पीछे महंगाई और खर्चों का बढ़ना भी एक वजह हो सकता है। साथ ही, कई लोग क्रेडिट कार्ड को इमरजेंसी में इस्तेमाल करते हैं लेकिन चुकाने की प्लानिंग नहीं कर पाते।
अगर आप भी क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो कोशिश करें कि हर महीने पूरा बिल समय पर चुका दें। नहीं तो आपके ऊपर ब्याज और पेनल्टी दोनों बढ़ती रहेंगी।

चित्र साभार: गूगल से


