मुख्य बातें:सरकार नया इनकम टैक्स कानून लाने जा रही है, जिससे टैक्स नियमों को समझना आम लोगों के लिए आसान हो जाएगा। पुराने एक्ट में करीब पांच लाख शब्द थे, जिन्हें अब घटाकर ढाई लाख कर दिया गया है।
इस बदलाव से भाषा छोटी, साफ और आसान हो जाएगी। हालांकि टैक्स रेट या पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मकसद केवल इतना है कि आम लोग भी बिना किसी परेशानी के टैक्स के नियम समझ सकें।
13 फरवरी को यह नया बिल संसद में पेश किया गया। इसे आयकर अधिनियम 2025 कहा जाएगा और उम्मीद है कि यह अप्रैल 2026 से लागू होगा।

नए टैक्स कानून की अहम बातें:
1. इनकम टैक्स एक्ट की भाषा अब आसान कर दी गई है।
2. बिल के पेज घटाकर 622 किए गए हैं, लेकिन सेक्शन की संख्या बढ़कर 536 हो गई है।
3. असेसमेंट ईयर को अब टैक्स ईयर कहा जाएगा।
4. टैक्सपेयर्स चार्टर शामिल किया गया है, जिससे टैक्स देने वालों के अधिकारों की रक्षा होगी।
5. क्रिप्टो इनकम को भी अब टैक्स के दायरे में लाया जाएगा, जैसे नकद या गहनों की इनकम होती है।

6. सैलरी से जुड़े सभी कटौती नियम अब एक ही जगह पर दिए जाएंगे, जिससे कर्मचारियों को समझना आसान होगा।
बिल तैयार करने में कितना समय और मेहनत लगी:करीब 150 अफसरों की टीम ने इस बिल पर काम किया।60 हजार घंटे से ज्यादा वक्त इसमें लगा।20 हजार से ज्यादा लोगों से ऑनलाइन सुझाव लिए गए।ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की सलाह भी ली गई।

12 लाख तक की इनकम पर अब नहीं देना होगा टैक्स:सरकार ने बजट 2025 में नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत दी है।न्यू टैक्स सिस्टम के तहत अब 12 लाख रुपए तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।अगर 75 हजार रुपए का स्टैंडर्ड डिडक्शन जोड़ा जाए, तो कुल छूट 12.75 लाख तक हो जाएगी।यह सुविधा सिर्फ नई टैक्स प्रणाली में मिलेगी, पुरानी टैक्स व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
चित्र साभार: गूगल से लिए


