रांची में एचईसी (HEC) के सप्लाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन लगातार 24वें दिन भी जारी रहा। ये कर्मचारी हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (HEC) के मुख्य गेट के पास मेकॉन पार्क में धरने पर बैठे हैं।
कर्मचारियों की मांग है कि आउटसोर्सिंग पद्धति से काम करने वालों को स्थायी किया जाए और बकाया वेतन दिया जाए। उनका आरोप है कि कंपनी ने पिछले कई महीनों से वेतन नहीं दिया है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

इस आंदोलन में शामिल लोग मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, गैस कटर, इलैक्ट्रीशियन, पेंटर, मिस्त्री समेत कई तकनीकी काम करने वाले कर्मचारी हैं।
इन लोगों का कहना है कि वे सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन फिर भी उन्हें स्थायी नहीं किया गया।
विधायक राजेश कच्छप ने कहा है कि वे इस मुद्दे को विधानसभा सत्र में उठाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी 2010 को संसद की स्थायी समिति ने भी सप्लाई कर्मियों की स्थिति पर चिंता जताई थी। अब वक्त आ गया है कि सरकार इस पर ठोस कदम उठाए।

चित्र साभार: गूगल से

