
बाजार में तेजी क्यों आई?
दरअसल, निवेशकों को उम्मीद है कि जीएसटी सुधारों से कारोबारियों और कंपनियों को बड़ा फायदा होगा। यही वजह रही कि मार्केट में निवेशक जोश के साथ खरीदारी करते दिखे।
किस सेक्टर में सबसे ज्यादा फायदा?
ऑटो सेक्टर ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया और 4.26% की तेजी दर्ज की।
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी मजबूती के साथ बंद हुए।
कई कंपनियों के शेयर 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुँच गए।
निवेशकों को बड़ा फायदा
सिर्फ एक दिन में ही निवेशकों की कमाई में करीब 6.33 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।
रुपया और विदेशी बाजार

रुपये की कीमत 20 पैसे मजबूत होकर 87.39 प्रति डॉलर पर पहुँच गई।
चित्र साभार: गूगल से


