3 से 4 सितंबर के बीच जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली है। इस बैठक में सरकार कई अहम फैसले ले सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार जीएसटी ढांचे (GST Reforms) में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सबसे बड़ा बदलाव यह हो सकता है कि अभी तक जीएसटी के चार स्लैब हैं, लेकिन इन्हें घटाकर सिर्फ दो स्लैब कर दिया जाएगा। इसके बाद टैक्स दरें 5% और 12% रह सकती हैं। इस बदलाव से आम लोगों की जेब पर भी असर पड़ेगा, क्योंकि कई सामान सस्ते हो जाएंगे। कुछ वस्तुओं पर तो टैक्स पूरी तरह खत्म करने की तैयारी है।
किन चीजों पर जीएसटी शून्य हो सकता है?
रिपोर्ट्स के अनुसार रोजमर्रा की कई जरूरी चीजों पर अब टैक्स नहीं लिया जाएगा। इनमें पनीर, पिज्जा ब्रेड, खाखरा, चपाती और रोटी जैसी खाने-पीने की चीजें शामिल हैं। वहीं स्टेशनरी, दवाइयां और कुछ मेडिकल इक्विपमेंट पर भी जीएसटी नहीं लगाने या सिर्फ 5% तक टैक्स रखने का प्रस्ताव है।

अगर ऐसा होता है तो आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। खाने-पीने और जरूरी सामान पर खर्च पहले से कम होगा। साथ ही उद्योग जगत के लिए भी यह कदम फायदेमंद साबित हो सकता है।
चित्र साभार: गूगल से


