अगर आप कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं और आपकी उम्र 18 साल से ज़्यादा है, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। गूगल अब भारतीय स्टूडेंट्स को अपने प्रीमियम AI Pro प्लान का एक साल का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त दे रहा है। इस सब्सक्रिप्शन की असली कीमत करीब ₹19,500 है। यह ऑफर 15 सितंबर 2025 तक उपलब्ध है।
क्या-क्या मिलेगा इस AI प्रो प्लान में?
इस सब्सक्रिप्शन में स्टूडेंट्स को कई एडवांस टूल्स और फीचर्स मिलेंगे, जो उनकी पढ़ाई और क्रिएटिविटी को अगले लेवल तक ले जा सकते हैं:
Gemini 2.5 Pro: गूगल का सबसे ताकतवर AI टूल, जिससे आप असाइनमेंट्स, कोडिंग, एग्जाम प्रेप, इंटरव्यू प्रैक्टिस आदि कर सकते हैं।

2TB स्टोरेज: गूगल ड्राइव, फोटोज और जीमेल के लिए बहुत बड़ी क्लाउड स्टोरेज — ताकि आप सारे प्रोजेक्ट और फाइल्स सुरक्षित रख सकें।
Veo 3 Fast: टेक्स्ट या फोटो से 8 सेकंड की रियलिस्टिक वीडियो बनाए — जिसमें डायलॉग और साउंड इफेक्ट भी होंगे। यह क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स के लिए बेहतरीन है।
NotebookLM: पूरी किताबों से स्मार्ट नोट्स बनाए, प्रैक्टिस टेस्ट तैयार करें और अपनी पढ़ाई को पॉडकास्ट में बदलें — जिससे कहीं भी सुनकर पढ़ाई की जा सके।
Deep Research: रिसर्च पेपर और प्रोजेक्ट्स में मदद करने वाला AI टूल — जो आपकी खोज को आसान और तेज़ बनाएगा।
Gemini Live: लाइव बातचीत के जरिए प्रेजेंटेशन, इंटरव्यू की प्रैक्टिस करें और नए आइडियाज डिस्कस करें।
AI इंटीग्रेशन: Gmail, Docs और Sheets जैसे ऐप्स में Gemini की मदद से काम को जल्दी और बेहतर तरीके से करें।
Whisk Animate: फोटो को वीडियो में बदलने वाला कमाल का टूल, जिससे क्रिएटिव काम और भी मजेदार बन जाएगा।
फ्री सब्सक्रिप्शन कैसे पाएं?
अगर आप इस ऑफर का फायदा लेना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
2. “Verify Student Status” बटन पर क्लिक करें।
3. अपने कॉलेज की वेबसाइट या पोर्टल से लॉगइन करें और स्टूडेंट होने का प्रमाण दें — जैसे कि आपकी कॉलेज ID, क्लास टाइमटेबल या फीस रसीद।
4. कोई पैसा नहीं देना होगा, लेकिन एक पेमेंट मेथड जोड़ना जरूरी है। सब्सक्रिप्शन खत्म होने से पहले गूगल आपको ईमेल से रिमाइंड करेगा।
जरूरी बातें जो ध्यान में रखें
यह ऑफर सिर्फ 18 साल या उससे ज़्यादा उम्र के स्टूडेंट्स के लिए है।
आपके कॉलेज या यूनिवर्सिटी का मान्यता प्राप्त होना जरूरी है।
ऑफर का रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर 2025 तक किया जा सकता है।
एक साल बाद अगर आप सब्सक्रिप्शन जारी रखना चाहते हैं, तो हर महीने ₹1,950 देना होगा।
गूगल क्यों दे रहा यह ऑफर?
गूगल का मकसद है स्टूडेंट्स को डिजिटल लर्निंग और AI टूल्स के जरिए बेहतर बनाने में मदद करना। इससे पढ़ाई तो आसान होगी ही, साथ में रचनात्मकता और स्किल्स भी बढ़ेंगी। इसके अलावा, गूगल चाहता है कि ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स इसके AI टूल्स को आज़माएं और भविष्य में इसके पक्के यूज़र बनें।


