Zomato और Blinkit की मालिक कंपनी Eternal Ltd ने अपने कर्मचारियों के लिए पेरेंटल लीव पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। पहले बच्चे के जन्म पर 26 हफ्ते की छुट्टी एक साथ मिलती थी, लेकिन अब कंपनी ने इसका इस्तेमाल करने का तरीका बदल दिया है।
नई पॉलिसी के मुताबिक, कर्मचारी अब इन 26 हफ्तों की छुट्टियों को एक साथ लेने के बजाय तीन साल की अवधि में कभी भी ले सकते हैं। मतलब, जरूरत के हिसाब से छुट्टियों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर लिया जा सकता है।

इसके अलावा, कंपनी ने यह भी तय किया है कि कर्मचारी बच्चे के जन्म के बाद ही नहीं, बल्कि जन्म से पहले भी छुट्टी का लाभ उठा सकते हैं। यह बदलाव खासतौर पर नए माता-पिता को ध्यान में रखकर किया गया है, ताकि वे बच्चे के आने से पहले और बाद में दोनों समय परिवार के साथ रह सकें।
कंपनी का कहना है कि इस कदम से कर्मचारियों को निजी और प्रोफेशनल लाइफ में बेहतर बैलेंस बनाने में मदद मिलेगी और पैरेंटिंग का अनुभव ज्यादा सहज हो जाएगा।
चित्र साभार: गूगल से


