नई दिल्ली – देश के स्टेनलेस स्टील बनाने वाले उद्योगों ने सरकार से गुज़ारिश की है कि विदेश से आने वाले सस्ते स्टील पर रोक लगाने के लिए डंपिंग रोधी शुल्क लगाया जाए। जिंदल स्टेनलेस के एमडी अभ्युदय जिंदल ने कहा कि इस तरह का आयात भारतीय कंपनियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है।

भारतीय स्टेनलेस स्टील विकास संघ ने भी कुछ देशों से आने वाले स्टेनलेस स्टील की जांच के लिए आवेदन किया है। उनका कहना है कि सस्ते आयात से घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ रहा है और स्थानीय कारोबार को नुकसान हो सकता है।
चित्र साभार: गूगल से


