रांची:वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में रांची नगर निगम ने 81,320 करदाताओं से ₹39.33 करोड़ टैक्स वसूला।यह अब तक की सबसे बड़ी पहली तिमाही की वसूली है।पिछले साल इसी अवधि में ₹38.87 करोड़ और उससे पहले ₹35.81 करोड़ का कलेक्शन हुआ था।टाइम पर पेमेंट करने वालों को 10% की छूट और डिजिटल पेमेंट सुविधा से बढ़ा रिस्पॉन्स।नगर निगम ने इसे जनता की जागरूकता और भरोसे का नतीजा बताया।



