अमरनाथ यात्रा 2025 पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक खास तोहफा पेश किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने इस पावन यात्रा के लिए एक नया “यात्रा सिम” लॉन्च किया है, जिसकी कीमत मात्र ₹196 रखी गई है।
यह सिम कार्ड विशेष रूप से अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेश किया गया है। इसकी वैधता 15 दिनों की होगी और कंपनी का दावा है कि यात्रा मार्गों पर मजबूत नेटवर्क कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी।
BSNL Yatra SIM की खास बातें:मूल्य: ₹196वैधता: 15 दिनउपलब्धता: BSNL के कैंप से खरीदा जा सकता हैस्थान: लखनपुर, भगवती नगर, चंदरकोट, पहलगाम, बालटाल समेत अन्य प्रमुख यात्रा स्थल
BSNL Yatra SIM की खास बातें:
मूल्य: ₹196
वैधता: 15 दिन
उपलब्धता: BSNL के कैंप से खरीदा जा सकता है
स्थान: लखनपुर, भगवती नगर, चंदरकोट, पहलगाम, बालटाल समेत अन्य प्रमुख यात्रा स्थल



