टाटा स्टील के तिमाही नतीजे आने के बाद इसके शेयरों में अच्छी तेजी देखी गई। कंपनी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसके चलते कई ब्रोकरेज हाउस ने इसके शेयर पर टारगेट प्राइस बढ़ा दिए हैं।
कंपनी का नेट प्रॉफिट पहली तिमाही (Q1 FY26) में 116.5% बढ़कर 2,077.7 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 959.6 करोड़ रुपये था। हालांकि, रेवेन्यू 2.9% घटकर 53,178.1 करोड़ रुपये रह गया, लेकिन ये गिरावट भी बाजार के अनुमान से कम थी।

ब्रोकरेज हाउस की राय:ग्लोबल ब्रोकरेज जेफ़रीज़ ने टाटा स्टील के शेयर पर 200 रुपये का टारगेट प्राइस देते हुए “BUY” की सलाह दी है। उनका मानना है कि कंपनी का EBITDA (कमाई) साल दर साल 11% बढ़ा है और उनके अनुमान से भी 4% ज्यादा रहा। भारत और नीदरलैंड में प्रति टन मुनाफे में सुधार हुआ है, जबकि ब्रिटेन में घाटा थोड़ा कम हुआ।
आगे क्या?
जेफ़रीज़ ने यह भी कहा है कि दूसरी तिमाही में भारत में मुनाफे पर थोड़ा दबाव रह सकता है क्योंकि स्टील की कीमतों में कुछ गिरावट आई है। लेकिन कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले समय में हालात सुधरेंगे।

टाटा स्टील ने बताया कि भारत में जमशेदपुर और नीलाचल प्लांट्स में मेंटेनेंस के कारण प्रोडक्शन थोड़ा कम रहा, लेकिन अगली तिमाहियों में ऑपरेशन फिर से सामान्य हो जाएंगे।
चित्र साभार: गूगल से


