वस्तु एवं सेवा कर यानी GST भारत में एक तरह का टैक्स सिस्टम है, जो भारत में बिकने वाली विभिन्न चीजों और सेवाओं पर लगाया जाता है. GST को सरकार द्वारा साल 2017 में लाया गया था, जिसके बाद अब केंद्र सरकार आम लोगों को वस्तु एवं सेवा कर यानी GST से राहत दे सकती है. सरकार GST स्लैब में कुछ बदलाव करने पर चर्चा कर रही है, जिसके बाद से आम लोगों के लिए कुछ आवश्यक चीजें सस्ती भी हो सकती हैं. दरअसल, प्रस्ताव यह है कि कुछ आवश्यक चीजों पर GST को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया जाए. वहीं 12 प्रतिशत के GST स्लैब को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाए.जल्द होगी GST परिषद की 56वीं बैठक12 प्रतिशत GST स्लैब को खत्म करने का निर्णय आने वाले दिनों में होने वाली GST परिषद की 56वीं बैठक में लिया जा सकता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बैठक इस महीने के अंत में हो सकती है.



