सरकारी बैंक Bank of Baroda ने अप्रैल से जून 2025 की तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान बैंक का मुनाफा थोड़ा बढ़कर 4541 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी समय 4458 करोड़ रुपये था। यह आंकड़ा बाजार के अनुमान से बेहतर रहा।
लेकिन बैंक को कर्ज पर मिलने वाली कमाई यानी नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में हल्की गिरावट हुई है। इस तिमाही में NII घटकर 11,435 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल यह 11,600 करोड़ रुपये थी। फिर भी ये आंकड़ा उम्मीद से अच्छा है।

NPA यानी बकाया लोन में थोड़ा बढ़ाव
बैंक के खराब लोन यानी NPA में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। ग्रॉस NPA 2.26% से बढ़कर 2.28% और नेट NPA 0.58% से बढ़कर 0.60% हुआ है। बैंक का कहना है कि उनकी स्थिति अब भी मजबूत है और लोन की मांग में सुधार हो रहा है।



