नई दिल्ली – मारुति सुजुकी इंडिया का कहना है कि अगर इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है, तो पब्लिक चार्जिंग स्टेशन बढ़ाना बेहद जरूरी है। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि गाड़ी को आसानी से चार्ज करने की सुविधा न होने के कारण लोग EV खरीदने से बचते हैं। पिछले एक साल में इलेक्ट्रिक पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री लगभग दोगुनी हुई है। पहले इनकी हिस्सेदारी 2.4% थी, जो अब 4.5% हो गई है। यह बड़ी बढ़त है, लेकिन अभी भी इनकी संख्या बहुत कम है। लंबी दूरी की चिंता खत्म करने के लिए कंपनी 500 किलोमीटर…
Author: Desk
पिछले पांच सालों में भारत ने ऑस्ट्रेलिया, यूएई, मॉरीशस, यूरोपीय देशों के समूह और ब्रिटेन के साथ ऐसे समझौते किए हैं। इनका फायदा यह है कि भारत के सामान और सेवाएं बिना ज्यादा टैक्स के दूसरे देशों में आसानी से बिक सकेंगी। सरकार का कहना है कि एफटीए से निर्यात बढ़ेगा, निवेश के मौके मिलेंगे और भारतीय कंपनियों को वैश्विक बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी। 2021 से 2025 तक हुए बड़े एफटीए 2021: भारत-मॉरीशस समझौता 2022: भारत-यूएई और भारत-ऑस्ट्रेलिया समझौते 2024: भारत-EFTA और भारत-यूके समझौते चित्र साभार: गूगल से
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बैंकों को निर्देश दिया है कि यदि किसी खाताधारक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके बैंक खाते या लॉकर से जुड़ा दावा 15 दिनों के भीतर निपटा दिया जाए। यह कदम ग्राहकों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। आरबीआई चाहती है कि ऐसे मामलों में नामांकित व्यक्ति (Nominee) को समय पर राशि या लॉकर से जुड़ी सामग्री मिले। इसके लिए बैंक मानक फॉर्म का इस्तेमाल करेंगे, ताकि प्रक्रिया तेज और आसान हो सके। ड्राफ्ट निर्देशों के मुताबिक, यदि किसी खाते या लॉकर में नॉमिनी तय है, तो पहचान…
शुक्रवार, 8 अगस्त से अमेरिका ने भारत से जाने वाले सामान पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाना शुरू कर दिया है। ट्रंप प्रशासन की इस नीति के तहत कुल 50% टैरिफ लगाया जाएगा, जिसमें बाकी का 25% शुल्क 27 अगस्त के बाद लागू होगा। लेकिन सवाल ये है कि ये टैरिफ विवाद शुरू क्यों हुआ और ट्रंप सरकार भारत को ही क्यों निशाना बना रही है? इस पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक रिपोर्ट कुछ अहम बातें बताती है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका का ये कदम, खासकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर, न सिर्फ व्यापार के लिए बल्कि अमेरिकी…
भारत की सरकारी तेल रिफाइनरियों ने फिलहाल रूस से कच्चा तेल खरीदना रोक दिया है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियों ने अगले खरीद चक्र में रूस से स्पॉट मार्केट (तत्काल खरीद) में ऑर्डर न देने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि इस कदम के पीछे अमेरिका का बढ़ता दबाव है, क्योंकि अमेरिका चाहता है कि भारत रूस से तेल खरीद पूरी तरह बंद करे। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ये रिफाइनरियां फिलहाल सरकार से स्पष्ट निर्देश का इंतजार कर रही हैं। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज और नायरा एनर्जी जैसी निजी कंपनियां अपने पुराने अनुबंधों…
अगर आप अगस्त में बैंक का कोई जरूरी काम निपटाने वाले हैं, तो पहले यह जान लें कि किन-किन दिनों बैंक बंद रहेंगे। आज यानी 8 अगस्त को सिक्किम में टेंडोंग लो रम फाट त्योहार के चलते सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद हैं। यह त्योहार वहां के लिम्बू समुदाय द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। अगस्त 2025 बैंक हॉलिडे लिस्ट 8 अगस्त – सिक्किम और ओडिशा में टेंडोंग लो रम फाट त्योहार की छुट्टी। 9 अगस्त – रक्षाबंधन पर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत कई राज्यों में बैंक बंद। 10 अगस्त – रविवार, साप्ताहिक…
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने AU Small Finance Bank को यूनिवर्सल बैंक बनने की अनुमति दे दी है। इसका मतलब है कि अब यह बैंक अपने ग्राहकों को और ज्यादा तरह की सेवाएं दे सकेगा और देशभर में अपनी पहुंच बढ़ा पाएगा। यह बदलाव आसान नहीं होता। इसके लिए बैंक का कम से कम 5 साल का अच्छा रिकॉर्ड होना चाहिए, वह शेयर बाजार में लिस्टेड हो और उसकी नेटवर्थ कम से कम ₹1,000 करोड़ हो। साथ ही, पिछले दो सालों में बैंक के खराब लोन (NPA) भी तय सीमा से ज्यादा नहीं होने चाहिए। AU Small Finance Bank की…
गुरुवार शाम अचानक देशभर में यूपीआई (UPI) सर्विस बंद हो गई, जिससे लोगों को लेन-देन में काफी परेशानी हुई। यह इस साल का चौथा मौका है जब यूपीआई डाउन हुआ है। इस तकनीकी गड़बड़ी का असर एचडीएफसी, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे बड़े बैंकों के पेमेंट सिस्टम पर पड़ा, जिससे ट्रांजैक्शन रुक गए। शाम करीब 7:45 बजे से गूगल पे, फोनपे और पेटीएम जैसे डिजिटल पेमेंट ऐप्स पर यूज़र्स पैसे भेजने या प्राप्त करने में असमर्थ रहे। रात 8 बजे तक ‘डाउनडिटेक्टर’ नामक वेबसाइट पर 2,200 से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से करीब 80% शिकायतें…
झारखंड में मौसम धीरे-धीरे बड़ा बदलाव दिखा रहा है। आने वाले समय में राज्य के कई जिलों का औसत तापमान करीब 5 फीसदी तक बढ़ सकता है। यानी अब गर्मी पहले से ज्यादा महसूस होगी। क्या कहती है रिपोर्ट? एक ताज़ा रिसर्च में बताया गया है कि बीते कुछ दशकों में झारखंड के तापमान में लगातार इजाफा देखा गया है। रामगढ़, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, गिरिडीह और जमशेदपुर जैसे इलाकों में यह बदलाव सबसे ज्यादा दर्ज हुआ है। क्यों बढ़ रही है चिंता? जंगलों की कटाई और शहरीकरण की वजह से गर्मी बढ़ रही है ज्यादा…
जन-धन योजना को शुरू हुए अब 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बैंकों को कहा है कि वो गांव-गांव जाकर लोगों का फ्री में री-केवाईसी (Re-KYC) करें। RBI ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि जिन खातों में लंबे समय से कोई अपडेट नहीं हुआ है, उनकी जानकारी फिर से सही की जा सके। बैंकों को कहा गया है कि वो ग्राहकों से दुबारा जरूरी डॉक्यूमेंट लें, जैसे – आधार, पते का प्रमाण, फोटो आदि। ग्रामीणों को फायदागांव में रहने वाले लोगों को अब बैंक आने की जरूरत नहीं होगी। बैंक कर्मचारी…

