शुक्रवार, 8 अगस्त से अमेरिका ने भारत से जाने वाले सामान पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाना शुरू कर दिया है। ट्रंप प्रशासन की इस नीति के तहत कुल 50% टैरिफ लगाया जाएगा, जिसमें बाकी का 25% शुल्क 27 अगस्त के बाद लागू होगा।
लेकिन सवाल ये है कि ये टैरिफ विवाद शुरू क्यों हुआ और ट्रंप सरकार भारत को ही क्यों निशाना बना रही है? इस पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक रिपोर्ट कुछ अहम बातें बताती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका का ये कदम, खासकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर, न सिर्फ व्यापार के लिए बल्कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था और वहां के लोगों के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है।

Cargill Inc
Archer-Daniels
Bunge Ltd
Tyson Foods
ये कंपनियां कृषि और डेयरी उत्पाद बनाकर अरबों डॉलर कमाती हैं। लेकिन इनमें से कई उत्पाद भारत में बेचने की अनुमति नहीं है। ट्रंप प्रशासन चाहता है कि इन उत्पादों के लिए भारत का बाजार खोला जाए, और यही इस टैरिफ विवाद की एक बड़ी वजह है।
चित्र साभार:गूगल से


