रांची में इस साल भी बारिश के बाद हवा साफ नहीं हो पाई है। पिछले पांच साल के आंकड़े बताते हैं कि शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार खराब स्थिति में है। अगस्त में तो हालात और बिगड़ गए हैं, जिससे यह खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

प्रदूषण बढ़ने की वजह
सड़कों पर बढ़ते वाहन
फैक्ट्रियों और उद्योगों से निकलने वाला धुआं
हवा का कम बहाव, जिससे धूल और धुआं आसानी से बाहर नहीं निकल पाता
पिछले पांच साल का AQI रिकॉर्ड
2021: मार्च — 141, औसत 105
2022: दिसंबर — 140, औसत 54
2023: जनवरी — 127, औसत 43
2024: दिसंबर — 144, औसत 33
2025: जनवरी — 136, औसत 66

डॉक्टरों का कहना है कि अगर जल्द उपाय नहीं किए गए, तो सांस और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
चित्र साभार: गूगल से


