एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यात्रियों के लिए खास ‘फ्रीडम सेल’ लॉन्च की है। इस ऑफर के तहत घरेलू उड़ानों का किराया सिर्फ ₹1,279 से और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का किराया ₹4,279 से शुरू हो रहा है। यह योजना 19 अगस्त 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच की यात्रा के लिए मान्य होगी। एयरलाइन के मुताबिक, यात्री इस ऑफर का लाभ 15 अगस्त तक सभी प्रमुख बुकिंग चैनलों पर टिकट खरीदकर उठा सकते हैं। यह मौका उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम बजट में यात्रा करना चाहते हैं और अपनी छुट्टियों की योजना पहले से बना रहे हैं।

चित्र साभार: गूगल से


