देश के सरकारी बैंक इंडियन बैंक ने अब अपने करोड़ों ग्राहकों को एक अच्छी खबर दी है. दरअसल, इंडियन बैंक अब अपने अकाउंट में मिनिमम बैलेंस मेंटेन न करने पर अपने ग्राहकों पर कोई भी चार्ज नहीं लगाएगा. ऐसे में बैंक के इस फैसले में ग्राहकों को काफी फायदा होगा क्योंकि अब उन्हें अकाउंट में मिनिमम बैलेंस मेंटेन रखने की चिंता नहीं रखनी पडेगी. आइए जानते हैं.

इंडियन बैंक का नया नियम
इंडियन बैंक अब अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट में मिनिमम एवरेज बैलेंस मेंटेन न रखने पर कोई भी जुर्माना नहीं लगाएगा. बैंक का यह नया नियम आने वाली 7 जुलाई से लागू हो जाएगा. आपको बता दें कि मिनिमम एवरेज बैलेंस यानी MAB वह अमाउंट होता है जो कि ग्राहक को अपने अकाउंट में रखना जरूरी होता है. अगर ग्राहक इस एवरेज बैलेंस को मेंटेन नहीं करते हैं, तो बैंक ग्राहकों पर जुर्माना लगा सकता है.
केनरा बैंक और PNB ने भी लिया था फैसला
इंडियन बैंक से पहले केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB ने भी अपने मिनिमम एवरेज बैलेंस न रखने पर लगने वाले चार्ज को खत्म कर दिया है. ऐसे में इन बैंक के ग्राहकों के लिए भी अब मिनिमम एवरेज बैलेंस मेंटेन रखना जरूरी नहीं होगा. PNB का यह नया नियम 1 जुलाई 2025 से लागू हो गया है.



