भारत की मशहूर लगेज ब्रांड VIP इंडस्ट्रीज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी के चेयरमैन दिलीप पिरामल ने अपनी हिस्सेदारी का बड़ा हिस्सा बेच दिया है। उन्होंने करीब 32% हिस्सेदारी बेच दी, जिसकी कुल कीमत करीब 5700 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
दिलीप पिरामल ने कहा कि उन्होंने VIP कंपनी को 53 सालों तक चलाया, लेकिन अब उनके परिवार की अगली पीढ़ी इस बिजनेस को आगे नहीं बढ़ाना चाहती। इसी वजह से उन्होंने अपने शेयर बेचने का फैसला किया।
उन्होंने यह भी साफ किया कि यह फैसला मजबूरी में नहीं लिया गया है, बल्कि सोच-समझकर लिया गया है। अब वह खुद भी बिजनेस से दूरी बनाना चाहते हैं और रिटायरमेंट की तरफ बढ़ रहे हैं।

VIP इंडस्ट्रीज भारत में लगेज और ट्रैवल बैग्स का सबसे बड़ा ब्रांड है, जिसकी शुरुआत 1971 में हुई थी। कंपनी के प्रोडक्ट्स देश ही नहीं, विदेशों में भी बिकते हैं।


