अगर आपके बच्चे की उम्र 5 साल हो गई है, तो अब उसके आधार कार्ड में उंगलियों के निशान, आंखों की स्कैन और फोटो दोबारा देना जरूरी हो गया है। ये काम 5 से 7 साल की उम्र के बीच फ्री में किया जा सकता है।
अगर आपने 7 साल की उम्र तक आधार अपडेट नहीं कराया, तो UIDAI (आधार बनाने वाली संस्था) बच्चे का आधार नंबर बंद (Deactivate) कर सकती है।

किन उम्र में आधार अपडेट जरूरी है?
5 साल पर – फिंगरप्रिंट, आंखों की स्कैन और फोटो दोबारा लिए जाते हैं।
7 साल के बाद – अगर अब अपडेट कराते हैं तो ₹100 देने होंगे।
15 साल पर – फिर से फ्री में बायोमेट्रिक अपडेट करना होता है।
आधार अपडेट क्यों जरूरी है?
अगर बच्चे का आधार समय पर अपडेट नहीं होगा, तो ये काम नहीं हो पाएंगे:

स्कूल में एडमिशन
सरकारी एग्जाम में फॉर्म भरना
स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं का फायदा लेना
हर सरकारी काम में आधार की जरूरत होती है, इसलिए इसे समय पर अपडेट करना जरूरी है।
कहां और कैसे कराएं अपडेट?
नजदीकी आधार सेवा केंद्र या आधार सेंटर पर जाएं
बच्चे का आधार कार्ड और माता-पिता का ID Proof साथ रखें
स्कूलों में भी होगा अपडेट का कैंप
UIDAI की योजना है कि स्कूलों में ही बच्चों का आधार अपडेट कराया जाए।ये काम माता-पिता की अनुमति से होगा और अगले 2 महीनों में शुरू किया जा सकता है।देश में ऐसे करीब 7 करोड़ बच्चे हैं जिनका आधार अपडेट होना बाकी है।

जरूरी है समय पर आधार अपडेट कराना, नहीं तो रुक सकते हैं बच्चे के जरूरी काम।
चित्र साभार: गूगल से


