बरसात का मौसम ठंडक और राहत तो लाता है, लेकिन इसके साथ जलभराव, ट्रैफिक और कई परेशानियां भी खड़ी कर देता है। इस दौरान जरूरी दस्तावेज़, जैसे कि जेब में रखा आधार कार्ड, भीगकर खराब हो सकते हैं। अगर आपका आधार कार्ड बारिश में खराब हो गया है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है।

अब आप अपने मोबाइल फोन की मदद से घर बैठे नया पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए कोई लिमिट तय नहीं है और प्रक्रिया भी बहुत आसान है।
नया पीवीसी आधार कार्ड मंगाने की आसान प्रक्रिया
1. यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाएं – अपने मोबाइल या कंप्यूटर से यूआईडीएआई (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
2. पीवीसी आधार कार्ड का विकल्प चुनें – “माई आधार” सेक्शन में जाकर पीवीसी आधार कार्ड वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. आधार नंबर और जानकारी भरें – अपना 12 अंकों का आधार नंबर और मांगी गई जरूरी जानकारी डालें।
4. ओटीपी दर्ज करें – आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।
5. ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड पर क्लिक करें – आगे बढ़ने के लिए इस विकल्प को चुनें।

6. भुगतान करें – तय शुल्क का भुगतान उपलब्ध पेमेंट तरीकों से करें।
पेमेंट करने के बाद आपका आधार कार्ड ऑर्डर हो जाएगा और कुछ दिनों में आपके पते पर डाक द्वारा पहुंच जाएगा।
चित्र साभार: गूगल से


