चीन की सरकार ने स्टील उत्पादन कम करने का ऐलान किया है। इसका असर सीधा ग्लोबल मार्केट पर दिखेगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीन की इस पॉलिसी से भारतीय स्टील इंडस्ट्री को बड़ा लाभ मिल सकता है।
मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और सेल (SAIL) जैसी भारतीय कंपनियों को इससे सीधा फायदा होगा। बाजार में स्टील की कीमतों में मजबूती आने की उम्मीद है, जिससे इन कंपनियों के शेयर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

साफ है कि चीन का यह कदम भारत की स्टील कंपनियों के लिए नए अवसर लेकर आया है। आने वाले समय में इसका असर शेयर बाजार और इंडस्ट्री दोनों पर देखने को मिल सकता है।
चित्र साभार: गूगल से


