हम सबकी थाली में टमाटर रोज़ नजर आ ही जाता है। चाहे सब्जी हो, चटनी हो या सॉस, टमाटर हर जगह इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत में टमाटर की सबसे ज्यादा खेती कहां होती है?

भारत टमाटर उत्पादन के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर आता है। चीन पहले स्थान पर है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2023-24 में हमारे देश में करीब 213 लाख टन टमाटर पैदा हुए।
कौन सा राज्य है नंबर-1?
भारत में सबसे ज्यादा टमाटर आंध्र प्रदेश में उगते हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश और कर्नाटक का नंबर आता है। ये तीनों राज्य मिलकर देश के टमाटर उत्पादन में बड़ी हिस्सेदारी रखते हैं।
बाकी किन राज्यों में होती है अच्छी खेती?
इनके अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, असम, झारखंड और तेलंगाना भी टमाटर उत्पादन के बड़े केंद्र हैं।
कितनी किस्में उगाई जाती हैं?
आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में 1500 से ज्यादा किस्मों के टमाटर उगाए जाते हैं। हालांकि, व्यावसायिक खेती के लिए सिर्फ चुनिंदा किस्मों का ही इस्तेमाल होता है।
क्यों होता है टमाटर की कीमत में उतार-चढ़ाव?
टमाटर का उत्पादन मौसमी होता है, यानी यह कुछ खास समय पर ज्यादा मिलता है। यही वजह है कि कभी इसकी कीमत आसमान छू लेती है और कभी बहुत सस्ती हो जाती है। कटाई के बाद इन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज का सहारा लिया जाता है
प्रोसेसिंग में अभी भी पीछे भारत

दुनिया के कुल उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी करीब 11% है। लेकिन प्रोसेसिंग के मामले में हम काफी पीछे हैं। यहां हर साल केवल 1.5 लाख टन टमाटर ही प्रोसेस किए जाते हैं, जबकि इनसे बने प्रोडक्ट्स (जैसे सॉस, प्यूरी, केचप) की डिमांड लगातार बढ़ रही है।
चित्र साभार: गूगल से


