भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के तहत हर महीने बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है। यह छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। आमतौर पर सोमवार को बैंक खुले रहते हैं, लेकिन 25 अगस्त (सोमवार) को असम के गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

बाकी राज्यों और शहरों में बैंक आज सामान्य तरीके से काम करेंगे। यानी अगर आप दिल्ली, मुंबई, पटना या किसी और शहर में रहते हैं तो आपके यहां बैंक खुले रहेंगे।
अगस्त 2025 में कब-कब बैंक बंद रहेंगे?
25 अगस्त (सोमवार): गुवाहाटी (असम) में श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि पर बैंक बंद।
27 अगस्त (बुधवार): गणेश चतुर्थी और संवत्सरी के मौके पर अहमदाबाद, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पणजी और विजयवाड़ा सहित कई जगह बैंक बंद।
28 अगस्त (गुरुवार): भुवनेश्वर और पणजी में गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) और नुआखाई पर्व पर बैंक बंद।
31 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में बैंक बंद।
बैंक बंद होने पर क्या करें?
अगर आपके यहां छुट्टी है और बैंक बंद है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आप ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग से लेन-देन कर सकते हैं।
UPI, नेटबैंकिंग और बैंक ऐप से भुगतान और ट्रांजैक्शन आसानी से किए जा सकते हैं।
एटीएम से नकद निकासी हमेशा की तरह उपलब्ध रहेगी।

इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।
चित्र साभार: गूगल से


