भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) जल्द ही निवेशकों के लिए एक नया प्लेटफॉर्म लाने की तैयारी कर रहा है। इस मंच के जरिए लोग कंपनियों के शेयर उनके IPO आने से पहले भी खरीद और बेच सकेंगे।

SEBI की पहल
SEBI प्रमुख ने बताया कि अक्सर IPO के लिए आवेदन करने और लिस्टिंग के बीच समय का अंतर रहता है। इस दौरान निवेशकों को शेयर खरीदने-बेचने का कोई विकल्प नहीं होता। नए सिस्टम से यह दिक्कत खत्म होगी और निवेशकों को ज्यादा सुविधा मिलेगी।
क्या होगा फायदा?
निवेशकों को शेयर खरीदने और बेचने के लिए ज्यादा विकल्प मिलेंगे।
IPO अलॉटमेंट और लिस्टिंग के बीच भी ट्रेडिंग संभव हो सकेगी।
जटिल प्रक्रियाओं से राहत मिलेगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।

SEBI का कहना है कि यह बदलाव शेयर बाजार में पारदर्शिता और लचीलापन लाएगा। साथ ही निवेशकों को पहले से ही कंपनियों के शेयर खरीदने-बेचने का मौका मिलेगा।
चित्र साभार: गूगल से


