स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले झारखंड के पतरातू बिजली प्लांट की पहली यूनिट से 800 मेगावाट बिजली बननी शुरू हो गई है। अभी यह बिजली कटैया ग्रिड के जरिए हटिया-2, बुड़मू, लालगुटवा और पीएसआईयू सबस्टेशन तक पहुंच रही है।
इस यूनिट से बनने वाली पूरी बिजली झारखंड को मिलेगी। अनुमान है कि इसकी कीमत करीब 3 रुपये प्रति यूनिट होगी। पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट कुल तीन चरणों में बन रहा है और हर चरण में 800-800 मेगावाट की एक-एक यूनिट लगाई जाएगी।

यह प्रोजेक्ट NTPC और झारखंड सरकार के संयुक्त उपक्रम PVUNL के जरिए चलाया जा रहा है, जिसमें 80% हिस्सेदारी NTPC की है। पहले चरण का ट्रायल सफल होने के बाद इसे अब शुरू किया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि इससे झारखंड में बिजली की आपूर्ति और भी बेहतर और सस्ती होगी, जिससे आम लोगों को फायदा मिलेगा।

चित्र साभार: गूगल से


