अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी Perplexity AI के संस्थापक और सीईओ, भारतीय मूल के अरविंद श्रीनिवास ने गूगल क्रोम को खरीदने के लिए करीब 34.5 अरब डॉलर यानी 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑफर दिया है। यह रकम उनकी अपनी कंपनी की कुल कीमत से भी काफी ज्यादा है।
Perplexity AI सिर्फ तीन साल पुराना स्टार्टअप है, जिसने एनवीडिया और सॉफ्टबैंक जैसे बड़े निवेशकों से करीब 1 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाई है। उस समय कंपनी की कीमत लगभग 14 अरब डॉलर आंकी गई थी। यानी अरविंद का क्रोम खरीदने का ऑफर उनकी कंपनी की मौजूदा वैल्यू से कई गुना ज्यादा है।

कंपनी का कहना है कि कई बड़े फंड इस डील के लिए पैसे देने को तैयार हैं, लेकिन फिलहाल किसी का नाम सामने नहीं आया है।
यह ऑफर ऐसे समय आया है जब अमेरिका में गूगल पर दबाव बढ़ रहा है। अमेरिकी न्याय विभाग गूगल के ऑनलाइन सर्च में एकाधिकार को तोड़ने के तरीकों पर विचार कर रहा है। इसमें एक सुझाव गूगल को क्रोम ब्राउज़र बेचने के लिए कहना भी है। हालांकि, गूगल ने साफ किया है कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेगा और क्रोम बेचने का कोई इरादा नहीं रखता।

चित्र साभार: गूगल से


