राजधानी दिल्ली में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया कि साल 2025 में जून के अंत तक ही 184 मामलों में करीब 70.64 करोड़ रुपये लोगों से ठगे जा चुके हैं।
आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में दिल्ली में 1,500 से ज्यादा साइबर अपराध दर्ज हुए थे, जिनमें लोगों से 817 करोड़ रुपये निकाल लिए गए। पिछले कुछ सालों में साइबर अपराध की रफ्तार काफी तेज हो गई है।

2014 से जून 2025 के बीच, यानी लगभग 11 साल में, दिल्ली के लोगों को ऑनलाइन ठगी में 1,450 करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटा हुआ है। पुलिस का कहना है कि इस दौरान साइबर धोखाधड़ी के मामले करीब 8 गुना बढ़ गए हैं।
चित्र साभार: गूगल से


