निवेशक लगातार 53 महीने से म्यूचुअल फंड में पैसा लगा रहे हैं। जुलाई में इक्विटी म्यूचुअल फंड में शुद्ध निवेश 81% बढ़कर ₹42,702 करोड़ पर पहुंच गया। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के अनुसार, जून में यह आंकड़ा ₹23,507 करोड़ था।
सिर्फ स्मॉल कैप फंड्स में ही जुलाई में ₹9,426 करोड़ का निवेश आया, जो जून की तुलना में 88% ज्यादा है। वहीं, लार्ज कैप फंड्स में ₹5,034 करोड़ और मिड कैप फंड्स में ₹5,182 करोड़ का निवेश हुआ।

डेट म्यूचुअल फंड्स में भी जोरदार निवेशजुलाई में डेट म्यूचुअल फंड्स में ₹1.06 लाख करोड़ का निवेश हुआ। इसमें शॉर्ट टर्म और अल्ट्रा शॉर्ट टर्म स्कीम्स में सबसे ज्यादा पैसा लगा।
एसेट्स का रिकॉर्ड स्तरपिछले महीने म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के कुल एसेट्स ₹75.36 लाख करोड़ तक पहुंच गए, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) का रुझानSIP के जरिए निवेश करने वालों का उत्साह भी बरकरार है। जुलाई में SIP से ₹20,340 करोड़ का निवेश हुआ, जो जून से थोड़ा ज्यादा है।
चित्र साभार: गूगल से


