नई दिल्ली – मारुति सुजुकी इंडिया का कहना है कि अगर इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है, तो पब्लिक चार्जिंग स्टेशन बढ़ाना बेहद जरूरी है। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि गाड़ी को आसानी से चार्ज करने की सुविधा न होने के कारण लोग EV खरीदने से बचते हैं।

पिछले एक साल में इलेक्ट्रिक पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री लगभग दोगुनी हुई है। पहले इनकी हिस्सेदारी 2.4% थी, जो अब 4.5% हो गई है। यह बड़ी बढ़त है, लेकिन अभी भी इनकी संख्या बहुत कम है।

लंबी दूरी की चिंता खत्म करने के लिए कंपनी 500 किलोमीटर से ज्यादा रेंज देने वाली गाड़ियां बनाने पर काम कर रही है। लेकिन पब्लिक चार्जिंग नेटवर्क की कमी अब भी सबसे बड़ी रुकावट बनी हुई है।
चित्र साभार: गूगल से


