अगर आप अगस्त में बैंक का कोई जरूरी काम निपटाने वाले हैं, तो पहले यह जान लें कि किन-किन दिनों बैंक बंद रहेंगे। आज यानी 8 अगस्त को सिक्किम में टेंडोंग लो रम फाट त्योहार के चलते सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद हैं। यह त्योहार वहां के लिम्बू समुदाय द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है।

अगस्त 2025 बैंक हॉलिडे लिस्ट
8 अगस्त – सिक्किम और ओडिशा में टेंडोंग लो रम फाट त्योहार की छुट्टी।
9 अगस्त – रक्षाबंधन पर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत कई राज्यों में बैंक बंद।
10 अगस्त – रविवार, साप्ताहिक छुट्टी।
13 अगस्त – मणिपुर में देशभक्त दिवस के मौके पर बैंक बंद।
15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस, पूरे देश में बैंक की नेशनल हॉलिडे।
16 अगस्त – जन्माष्टमी पर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद।
16 अगस्त – पारसी नव वर्ष पर गुजरात और महाराष्ट्र में बैंक बंद।
26 अगस्त – गणेश चतुर्थी पर कर्नाटक और केरल में बैंक बंद।
27 अगस्त – गणेश चतुर्थी की वजह से आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु और तेलंगाना में बैंक बंद।
28 अगस्त – नुआखाई त्योहार पर ओडिशा, पंजाब और सिक्किम में बैंक बंद।

अगर इस महीने आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो इन तारीखों से पहले या बाद में ही प्लान करें, ताकि परेशानी न हो।
चित्र साभार: गूगल से


