भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने AU Small Finance Bank को यूनिवर्सल बैंक बनने की अनुमति दे दी है। इसका मतलब है कि अब यह बैंक अपने ग्राहकों को और ज्यादा तरह की सेवाएं दे सकेगा और देशभर में अपनी पहुंच बढ़ा पाएगा।
यह बदलाव आसान नहीं होता। इसके लिए बैंक का कम से कम 5 साल का अच्छा रिकॉर्ड होना चाहिए, वह शेयर बाजार में लिस्टेड हो और उसकी नेटवर्थ कम से कम ₹1,000 करोड़ हो। साथ ही, पिछले दो सालों में बैंक के खराब लोन (NPA) भी तय सीमा से ज्यादा नहीं होने चाहिए।

AU Small Finance Bank की कहानीइस बैंक की शुरुआत 1996 में संजय अग्रवाल ने की थी। साल 2017 में यह बैंक के रूप में काम करने लगा और धीरे-धीरे देश का सबसे बड़ा स्मॉल फाइनेंस बैंक बन गया। अब यह यूनिवर्सल बैंक बनकर और बड़े स्तर पर सेवाएं देने की तैयारी में है।
चित्र साभार: गूगल से


