गुरुवार शाम अचानक देशभर में यूपीआई (UPI) सर्विस बंद हो गई, जिससे लोगों को लेन-देन में काफी परेशानी हुई। यह इस साल का चौथा मौका है जब यूपीआई डाउन हुआ है। इस तकनीकी गड़बड़ी का असर एचडीएफसी, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे बड़े बैंकों के पेमेंट सिस्टम पर पड़ा, जिससे ट्रांजैक्शन रुक गए।

शाम करीब 7:45 बजे से गूगल पे, फोनपे और पेटीएम जैसे डिजिटल पेमेंट ऐप्स पर यूज़र्स पैसे भेजने या प्राप्त करने में असमर्थ रहे। रात 8 बजे तक ‘डाउनडिटेक्टर’ नामक वेबसाइट पर 2,200 से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से करीब 80% शिकायतें पेमेंट फेल से जुड़ी थीं। ‘डाउनडिटेक्टर’ एक ऐसी साइट है जो ऐप्स और वेबसाइट्स की सर्विस की स्थिति की जानकारी देती है।
चित्र साभार: गूगल से


