झारखंड में मौसम धीरे-धीरे बड़ा बदलाव दिखा रहा है। आने वाले समय में राज्य के कई जिलों का औसत तापमान करीब 5 फीसदी तक बढ़ सकता है। यानी अब गर्मी पहले से ज्यादा महसूस होगी।
क्या कहती है रिपोर्ट?
एक ताज़ा रिसर्च में बताया गया है कि बीते कुछ दशकों में झारखंड के तापमान में लगातार इजाफा देखा गया है। रामगढ़, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, गिरिडीह और जमशेदपुर जैसे इलाकों में यह बदलाव सबसे ज्यादा दर्ज हुआ है।

क्यों बढ़ रही है चिंता?
जंगलों की कटाई और शहरीकरण की वजह से गर्मी बढ़ रही है
ज्यादा पक्के मकान, सीमेंटेड रोड और गाड़ियों की संख्या में इजाफा भी कारण हैं।
लगातार तापमान बढ़ने से खेती, स्वास्थ्य और जीवनशैली पर असर पड़ सकता है।
क्या किया जा सकता है?
इस रिपोर्ट के आधार पर सरकार और प्रशासन पर्यावरण को बचाने के लिए योजना बना सकते हैं।
आम लोग भी पौधारोपण, पानी की बचत और गाड़ियों के कम इस्तेमाल जैसे छोटे कदमों से बड़ा असर ला सकते हैं।

झारखंड देश के सबसे ज्यादा गर्मी बढ़ने वाले टॉप 10 राज्यों में शामिल है।
चित्र साभार: गूगल से


