जन-धन योजना को शुरू हुए अब 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बैंकों को कहा है कि वो गांव-गांव जाकर लोगों का फ्री में री-केवाईसी (Re-KYC) करें।
RBI ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि जिन खातों में लंबे समय से कोई अपडेट नहीं हुआ है, उनकी जानकारी फिर से सही की जा सके। बैंकों को कहा गया है कि वो ग्राहकों से दुबारा जरूरी डॉक्यूमेंट लें, जैसे – आधार, पते का प्रमाण, फोटो आदि।

ग्रामीणों को फायदागांव में रहने वाले लोगों को अब बैंक आने की जरूरत नहीं होगी। बैंक कर्मचारी खुद उनके पास जाकर उनकी KYC प्रक्रिया पूरी करेंगे, और इसके लिए कोई पैसा भी नहीं लिया जाएगा।
जन-धन योजना क्या है?यह एक सरकारी योजना है जो 2014 में शुरू हुई थी। इसका मकसद था हर परिवार को बैंक खाता देना, ताकि सरकारी मदद सीधे उनके खाते में पहुंच सके।
अब क्यों जरूरी हुई री-केवाईसी?
कई खातों में पुराने डॉक्यूमेंट हैं
पता या मोबाइल नंबर बदल चुका है
फर्जी खातों को रोकना है
खातों को एक्टिव रखना है
अगर आपका जन-धन खाता है, तो तैयार रहें। बैंक वाले आपसे संपर्क करेंगे और आपकी केवाईसी फिर से करेंगे बिलकुल मुफ्त में।

चित्र साभार गूगल: से


