नई दिल्ली: बुधवार को जब NSDL का शेयर पहली बार बाजार में आया, तो लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। शेयर की कीमत अपने शुरुआती रेट से 17% ज्यादा पर बंद हुई।
BSE में ये शेयर 10% ज्यादा दाम पर लिस्ट हुआ था। ट्रेडिंग के दौरान एक समय इसकी कीमत 943.85 रुपये तक पहुंच गई, जो करीब 18% की बढ़त थी। पहले ही दिन निवेश करने वालों को अच्छा फायदा हुआ।

चित्र साभार: गूगल से


