जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और ब्लैकरॉक की साझेदारी से बनी कंपनी जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने अपने पहले 5 इंडेक्स फंड लॉन्च किए हैं। ये फंड न्यू फंड ऑफर (NFO) के ज़रिए पेश किए गए हैं, जो कि 5 अगस्त 2025 से 12 अगस्त 2025 तक खुले रहेंगे।
इन फंड्स का उद्देश्य भारतीय निवेशकों को ऐसा विकल्प देना है जो कम लागत वाला, डिजिटल तरीका अपनाने वाला और सुलभ हो।

क्या है इस फंड की खास बातें?
जियो और ब्लैकरॉक की 50-50 साझेदारी में बना यह वेंचर
निवेश करने के लिए कम खर्च में अवसर
पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन, किसी एजेंट की ज़रूरत नहीं
5 अलग-अलग इंडेक्स फंड, जिससे अपनी जरूरत के अनुसार चुनाव किया जा सकता है
यह NFO कब तक रहेगा खुला?
शुरू होने की तारीख: 5 अगस्त 2025
बंद होने की तारीख: 12 अगस्त 2025
यह फंड उन लोगों के लिए बेहतर मौका है जो निवेश की शुरुआत करना चाहते हैं और चाहते हैं कि उनका पैसा सुरक्षित रहे, कम खर्च में और आसान तरीके से बढ़े।

चित्र साभार: गूगल से


