नई दिल्ली: देश का बड़ा शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) लगातार नए निवेशकों को जोड़ रहा है। जुलाई 2025 तक NSE में 23 करोड़ से ज्यादा ट्रेडिंग अकाउंट बन चुके हैं।
यह आंकड़ा सिर्फ 3 महीने में 1 करोड़ बढ़ा है, क्योंकि अप्रैल 2025 में यह 22 करोड़ था।
इसके अलावा 28 जुलाई तक NSE में रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 11.8 करोड़ तक पहुंच गई है।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से सबसे ज्यादा लोग शेयर बाजार से जुड़ रहे हैं।
चित्र साभार: गूगल से


