सोमवार को शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली। मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी हुई। इसी वजह से सेंसेक्स 418 अंक चढ़कर 81,018 के पास बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 81,093 अंक तक भी पहुंच गया था।
निफ्टी में भी मजबूती रही और ये 157 अंक बढ़कर 24,722 पर बंद हुआ। दिनभर के ट्रेड में ये 24,734 तक गया था।

निवेशकों को हुआ फायदा
इस तेजी से निवेशकों को करीब 4.27 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ।
किन सेक्टरों में सबसे ज्यादा तेजी रही:
मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.58% की तेजी
प्रॉपर्टी से जुड़ी कंपनियों के शेयर 1.88% ऊपर
कमोडिटी सेक्टर 1.74% चढ़ा
गाड़ियों से जुड़े शेयरों में 1.54% की तेजी
स्मॉल और मिड साइज कंपनियों के शेयरों में भी खरीदारी रही। इससे शेयर बाजार का कुल वैल्यू बढ़कर 448.79 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
चित्र साभार: गूगल से


