शेयर बाजार में इन दिनों गिरावट चल रही है, लेकिन प्राइमरी मार्केट में फिर से हलचल शुरू हो गई है। इस हफ्ते 11 कंपनियों के IPO खुलने वाले हैं, जिनमें लोग निवेश कर सकते हैं। इनमें 3 बड़ी कंपनियां और 8 छोटी (SME) कंपनियां शामिल हैं।
कौन-कौन सी कंपनियां ला रही हैं IPO?
1. हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर:इसका IPO 5 अगस्त से 7 अगस्त तक खुलेगा। एक शेयर की कीमत 65 से 70 रुपये तक हो सकती है।

2. जीएसडब्ल्यू सीमेंट:इस कंपनी का IPO 7 अगस्त से 11 अगस्त तक खुलेगा। कंपनी की योजना है कि इससे 3600 करोड़ रुपये जुटाए जाएं।
3. नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट:इसका IPO भी 5 अगस्त से खुलेगा। शेयर की कीमत 95 से 100 रुपये के बीच हो सकती है।
SME कंपनियों के भी IPO होंगे लॉन्च
इसके अलावा 8 छोटी कंपनियां भी इस हफ्ते IPO ला रही हैं। इनमें ये नाम शामिल हैं:
ज्योति ग्लोबल प्लास्ट
एसएसपी मरीन
भद्रा इंडस्ट्रीज
बीएलटीसी लॉजिस्टिक्स
आराध्या डिस्पोजल
पर्थ इंडस्ट्रियल
सात्विक फूड्स
एनएमडी मेटल कास्ट

साथ ही एनएसडीएल और लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस जैसी कंपनियों की लिस्टिंग भी इसी हफ्ते हो सकती है।
चित्र साभार: गूगल से


