देश की अर्थव्यवस्था में मजबूती के संकेत लगातार मिल रहे हैं। जुलाई 2025 में सरकार को 1.96 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ है, जो पिछले साल जुलाई के मुकाबले 7.5% ज्यादा है।

सरकार को CGST से 37,297 करोड़, SGST से 52,712 करोड़ और IGST से 1.06 लाख करोड़ रुपए की कमाई हुई।
अगर राज्यों की बात करें, तो बिहार में जुलाई में GST कलेक्शन में 16% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल जहां 1213 करोड़ रुपए आए थे, इस बार 1407 करोड़ रुपए मिले।
इस साल लगातार 7 महीने से हर महीने 1.8 लाख करोड़ से ज्यादा का जीएसटी संग्रह हुआ है, जो इकोनॉमी की अच्छी स्थिति को दर्शाता है।

चित्र साभार: गूगल से


