अमेरिका ने भारत की 6 कंपनियों पर रोक लगा दी है। इन कंपनियों पर यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने ईरान से जुड़े पेट्रोकेमिकल और तेल से जुड़े सामान खरीदे और बेचे थे।
अमेरिका का कहना है कि भारत के अलावा यूएई, तुर्की और इंडोनेशिया की कुछ और कंपनियां भी इसमें शामिल हैं। कुल 20 कंपनियों पर अमेरिका ने यह कार्रवाई की है।

अमेरिका के विदेश विभाग ने बताया कि ये कंपनियां ईरान के पेट्रोलियम और केमिकल प्रोडक्ट्स का लेन-देन कर रही थीं, इसी वजह से इन पर पाबंदी लगाई गई है।
चित्र साभार: गूगल से


