अगर आपको अगस्त में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो पहले से प्लान बना लें, क्योंकि इस महीने कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें 5 रविवार, 2 शनिवार और अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां शामिल हैं।
15 से 17 अगस्त तक लगातार 3 दिन बैंक बंद रहेंगेइस बार 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 16 अगस्त (जन्माष्टमी/कृष्ण जन्मोत्सव) और 17 अगस्त (रविवार) को लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर इन तारीखों के आसपास कोई जरूरी काम है तो पहले निपटा लें।

असम में भी 3 दिन लगातार छुट्टी
असम राज्य में 23 से 25 अगस्त तक बैंक नहीं खुलेंगे। वहां त्योहार और रविवार की वजह से लगातार तीन दिन का अवकाश रहेगा।
ऑनलाइन बैंकिंग से काम होंगे आसानबैंक की छुट्टियों के दौरान भी आप ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम से लेन-देन कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर छुट्टियों का कोई असर नहीं होता।
कब-कब बैंक बंद रहेंगे – एक नजर में
5 रविवार
2 शनिवार (दूसरा और चौथा)

चित्र साभार: गूगल से


