घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 143.91 अंक चढ़कर 81,481.86 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में यह एक समय 281 अंक तक ऊपर चला गया था।
निफ्टी भी 33.95 अंक की बढ़त के साथ 24,855.05 पर बंद हुआ। इस तेजी में सबसे ज़्यादा हिस्सा लॉर्सन एंड टुब्रो और दूसरी बड़ी कंपनियों के शेयरों का रहा, जिनमें निवेशकों ने जमकर खरीदारी की।

रुपया गिरा, डॉलर के मुकाबले 87.80 पर पहुंचा
डॉलर के मुकाबले रुपया 89 पैसे कमजोर होकर 87.80 पर बंद हुआ। यह तीन साल में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। इसका कारण अमेरिका द्वारा भारतीय सामान पर 25% शुल्क लगाने की घोषणा है।
चित्र साभार: गूगल से


