फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की 2025 की लिस्ट आ गई है। इसमें मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को भारत की सबसे ऊंची रैंक मिली है। रिलायंस इस बार 88वें नंबर पर है। पिछले साल यानी 2024 में यह 86वें नंबर पर थी। साल 2021 में इसकी रैंक 155 थी, यानी कंपनी ने कुछ सालों में अच्छी तरक्की की है।
नंबर 1 पर कौन?
इस लिस्ट में पहले नंबर पर अमेरिका की वॉलमार्ट कंपनी है। इसके बाद दूसरे नंबर पर अमेजन है। टॉप 10 में तीन चीन की कंपनियां भी आई हैं –

स्टेट ग्रिड (तीसरे नंबर पर)
चाइना नेशनल पेट्रोलियम (पांचवें नंबर पर)
सिनोपेक ग्रुप (छठवें नंबर पर)
इसके अलावा सऊदी अरब की अरामको कंपनी चौथे नंबर पर रही।
लिस्ट में भारत की और कौन-कौन सी कंपनियां हैं?
LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) – इस बार भी 95वें नंबर पर बनी रही।
IOCL (इंडियन ऑयल) – 11 रैंक नीचे जाकर 127वें नंबर पर आ गई।
SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) – 15 रैंक ऊपर चढ़कर 163वें नंबर पर पहुंची।
HDFC बैंक – 48 रैंक ऊपर आकर 258वें नंबर पर पहुंचा।
ONGC – एक रैंक नीचे जाकर अब 181वें नंबर पर है।
Tata Motors – 12 रैंक गिरकर 283वें नंबर पर पहुंची।
BPCL (भारत पेट्रोलियम) – 27 रैंक नीचे आकर 285वें नंबर पर रही।

ICICI बैंक – पिछले साल 464वें नंबर पर थी।
चित्र साभार: गूगल से


