बैंक ऑफ बड़ौदा ने कई विभागों में मैनेजर, सीनियर मैनेजर और फायर सेफ्टी ऑफिसर के कुल 41 पदों के लिए भर्ती निकाली है। ये भर्तियां तय नियमों के आधार पर की जाएंगी।
कौन लोग आवेदन कर सकते हैं?
जिन लोगों ने किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन, साइबर सिक्योरिटी या फायर सेफ्टी जैसे विषयों में पढ़ाई की है, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए अनुभव भी मांगा गया है।

उम्र सीमा क्या है?
मैनेजर पद के लिए उम्र 24 से 34 साल
फायर सेफ्टी ऑफिसर के लिए 22 से 35 साल
सीनियर मैनेजर (इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी) के लिए 30 से 40 साल
चयन कैसे होगा?
उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू लिया जाएगा। परीक्षा 225 नंबर की होगी जिसमें 150 सवाल होंगे। समय 150 मिनट मिलेगा।

आवेदन कैसे करें?
जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए योग्य हैं, वे बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 12 अगस्त 2025 है।
आवेदन का लिंक:
https://www.bankofbaroda.in/career/current-opportunities
कुल पदों की जानकारी:
विभाग पद का नाम पदों की संख्या
डिजिटल बैंकिंग मैनेजर – डिजिटल 7
डिजिटल बैंकिंग सीनियर मैनेजर – डिजिटल प्रोडक्ट 6सुरक्षा विभाग फायर सेफ्टी ऑफिसर 14
इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी मैनेजर 4
इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी सीनियर मैनेजर 4
इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी चीफ मैनेजर 2
डेटा और टेक्नोलॉजी मैनेजर – स्टोरेज एंड बैकअप 2
डेटा और टेक्नोलॉजी सीनियर मैनेजर – स्टोरेज एंड बैकअप 2
चित्र साभार: गूगल से


