नई दिल्ली – अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (जो दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर नज़र रखता है) ने भारत को लेकर एक नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था वर्ष 2025 और उसके बाद 6.4 प्रतिशत की गति से आगे बढ़ सकती है।
इसका मतलब है कि भारत एक बार फिर दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
कोष ने यह भी बताया है कि पूरी दुनिया की औसत आर्थिक वृद्धि दर लगभग 3 प्रतिशत रह सकती है, जो कोरोना से पहले की तुलना में थोड़ी कम है।

अन्य देशों की स्थिति:
अमेरिका की विकास दर अब घटकर 1.9 प्रतिशत रह गई है।
चीन की विकास दर 4.8 प्रतिशत बताई गई है, जो पहले के अनुमान से कुछ बेहतर है।
यूरोप के 20 देशों की संयुक्त वृद्धि दर केवल 1 प्रतिशत तक सीमित रह सकती है।
चित्र साभार: गूगल से


