रांची, झारखंड:
झारखंड में मानसून इस बार खूब मेहरबान है। अब तक राजधानी रांची समेत कई जिलों में 900 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक और भारी बारिश की चेतावनी दी है।
किन जिलों में ज्यादा बारिश:अब तक रांची, सरायकेला-खरसावां और लोहरदगा में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। राज्य के 8 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से ज्यादा पानी गिर चुका है। वहीं, पांच जिले जैसे गढ़वा, बोकारो, लातेहार, चतरा और लोहरदगा में बारिश अब भी सामान्य मानी जा रही है।

गिरिडीह और गोड्डा में भी बदलाव:गोड्डा और गिरिडीह ऐसे जिले हैं जहां पहले सामान्य बारिश थी, लेकिन अब वहां भी औसतन ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
कहां जारी हुआ येलो अलर्ट:मौसम विभाग ने रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, चतरा, बोकारो, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ समेत 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि इन जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
अगले 24 घंटे का हाल:मौसम विभाग ने बताया है कि मंगलवार और बुधवार को बारिश की रफ्तार और तेज हो सकती है। कई जगहों पर तेज़ हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

रांची में फिर हो सकती है झमाझम बारिश:पिछले कुछ दिनों से रांची में रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है, और अगले दो दिन में फिर से बारिश बढ़ सकती है। अनुमान है कि संताल परगना में 60 से 70 मिमी तक बारिश हो सकती है।
चित्र साभार: गूगल से


