बिहार में मोकामा से मुंगेर तक लगभग 82 किलोमीटर लंबी नई सड़क बनाने की योजना तैयार की गई है। यह सड़क चार लेन की होगी और इसके निर्माण पर करीब 2,243 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
यह सड़क पूरी तरह नई दिशा यानी ग्रीन अलाइनमेंट पर बनेगी। इसका मतलब है कि यह रास्ता पहले से मौजूद सड़कों से अलग होगा, जिससे ट्रैफिक की परेशानी कम होगी और सफर सुगम बनेगा।

इस परियोजना में एक हिस्सा रक्सौल से हल्दिया जाने वाले एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा, जिससे लंबी दूरी की यातायात और व्यापार में भी फायदा होगा।
इस प्रोजेक्ट के फायदे
इस नई सड़क से मोकामा, मुंगेर और आसपास के इलाके पटना से करीब चार घंटे में जुड़ जाएंगे।
सरकार चाहती है कि दो महीने के भीतर इसका काम शुरू हो जाए।
कंपनी को सड़क बनाने के लिए ढाई साल का समय मिलेगा और फिर 15 साल तक उसी कंपनी को उसकी देखरेख भी करनी होगी।

इसका असर लोगों और कारोबार पर
इस परियोजना से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, खासकर निर्माण और मेंटेनेंस से जुड़े कामों में।
व्यापारियों और किसानों को अपने सामान को बाजार तक जल्दी और सस्ते में पहुंचाने का रास्ता मिलेगा।
इस इलाके में निवेश की संभावना बढ़ेगी और छोटे कारोबारों को बढ़ने का मौका मिलेगा।
चित्र साभार: गूगल से


