रांची के रिम्स अस्पताल में मरीजों को अब पहले से बेहतर सुविधाएं मिलने वाली हैं। यहां की सेंट्रल लैब में हर दिन करीब 4 हज़ार टेस्ट किए जाएंगे। साथ ही, रिपोर्ट मिलने में देरी न हो, इसके लिए जल्द ही लैब इंफॉर्मेशन सिस्टम (LIS) शुरू किया जाएगा।

रिम्स निदेशक ने बताया कि इस सिस्टम से मरीजों को रिपोर्ट ऑनलाइन मिल सकेगी और रिपोर्ट में गड़बड़ी की गुंजाइश भी नहीं रहेगी। अब मरीजों को रिपोर्ट के लिए बार-बार हॉस्पिटल नहीं आना पड़ेगा।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सभी जांचों का रिकॉर्ड डिजिटल रहेगा, जिससे डॉक्टरों को मरीज का पूरा मेडिकल हिस्ट्री एक क्लिक में मिल सकेगा। यह सिस्टम शुरू होते ही जांच से लेकर रिपोर्ट तक की प्रक्रिया काफी तेज और आसान हो जाएगी।
इसके साथ ही रिम्स में इमरजेंसी मेडिकल यूनिट को और बेहतर किया जा रहा है। ICU बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है और नई मशीनें भी लगाई जा रही हैं।

नए सिस्टम और सुविधाओं के आने से रिम्स में इलाज कराना मरीजों के लिए और भी आसान होगा।
चित्र साभार: गूगल से


